
पाटन । आगामी 17 अगस्त सोमवार को भव्य बोल बम कांवर यात्रा निकाली जाएगी। बोल बम कांवर यात्रा समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा लगातार 16 वर्षों से आयोजित की जा रही है। कांवर यात्रा की तैयारी टोला घाट में जोरो से चल रही है। इसी का जायजा लेने आज शनिवार की बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा , नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुँचे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मंचीय कार्यक्रम भी होगा जिसके लिए विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। वही भक्तों को परेशानी ने हो इसके लिए व्यापक व्यवस्था किया जा रहा है। महाभोग भंडारा का भी आयोजन किया गया है जिसकी भी तैयारी की जा रही है । करीब 50 हजार भक्तों को महाप्रसाद वितरण करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष निशा सोनी, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, पार्षद नेहा बाबा वर्मा, केवल देवांगन, केशव बंछोर, योगेश सोनी, किरण बंछोर, सहित अन्य मौजूद रहे। बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में एक लाख से अधिक कांवरियों के शामिल होने की उम्मीद है। कांवरिए खारुन नदी के मध्य स्थित ऐतिहासिक टोला घाट के प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भक्तों के लिए महाभंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं, यात्रा की तैयारियों को लेकर आज बोल बम कांवर यात्रा समिति के सदस्यों ने टोला घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों का अवलोकन किया। आयोजकों का कहना है कि कांवर यात्रा को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।








