झीट से निकलेगी कांवर यात्रा, 23 अगस्त को टोला घाट पहुंचेगी, रात्रि में भोजन भंडारा, झीट होगी पटपर झांकी की प्रस्तुति

पाटन ।गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव शक्ति कावड़ यात्रा बड़े शिव मंदिर ग्राम झीट से टोला घाट के लिए प्रस्थान करेगी दिनांक 23 अगस्त 2026 दिन रविवार को सुबह 7:00 पूजा अर्चना होगा बड़े शिव मंदिर में तत्पश्चात 8:00 बजे झीट के बड़े मंदिर से यात्रा टोला घाट के लिए प्रस्थान करेगी साथ ही दोपहर 2:00 बजे विशाल भंडारा का आयोजन ग्राम झीट न्यू बाजार चौक में होगा और संध्याकालीन मंची प्रस्तुति के रूप में पटपर झांकी का आयोजन शिव शक्ति कावड़ यात्रा समिति की ओर कराया जायेगा जो शाम 5:00 बजे संध्या काल से ही कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव शक्ति कावड़ यात्रा के संयोजक हैं श्री ललित कुमार साहू (शिक्षक), सहसंयोजक के रूप में श्री टिकेश कुमार साहू (शिक्षक),, श्री पुरुषोत्तम सिन्हा( सेवा सहकारी समिति प्रबंधक)श्री गोपेंद्र सिन्हा ,श्री मोहन साहू (शिक्षक) श्री विवेक कौशिक( मोबाइल शॉप) , श्री टोनेश्वर साहू (सहायक अध्यापक) है