सिकोला चौक पर कांवरियों का भव्य स्वागत, भाजपा नेता सुनील वर्मा द्वारा किया बोल बम कांवर यात्रा के संयोजक जितेंद्र वर्मा का सम्मान

पाटन। टोला घाट कांवर यात्रा के लिए निकले कांवरियों के जत्थे का सिकोला चौक पर भव्य स्वागत किया गया। बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था जब टोला घाट के लिए रवाना हुआ और सिकोला चौक पहुंचा, तो सेवा सहकारी समिति बठेना के अध्यक्ष सुनील वर्मा सहित ग्रामीणों ने कांवरियों का स्वागत किया।

इस दौरान सिकोला चौक पर कांवरियों के लिए जलपान एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। सुनील वर्मा द्वारा लगातार कांवरियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए यहां जलपान की व्यवस्था की जाती है।

कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए की गई इस व्यवस्था की सराहना करते हुए सुनील वर्मा एवं ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और इस तरह की सेवा से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलती है।