सोमनापुर स्कूल में किया कन्या पूजन सह भोज का आयोजन


पंडरिया-ब्लाक के ग्राम सोमनापुर में शासकीय हाई स्कूल के प्राथमिक / पूर्व माध्यमिक विभाग में शिक्षिका मंजीता सिंह राजपूत के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में नवरात्रि पर्व पर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के स्वरूप नव कन्याओं को पूजन सह सम्मान पूर्वक भोजन कराया गया।
सबसे पहले शिक्षिका इंद्राणी साहू,मनीषा मार्को एवं ज्योति ध्रुव ने नव कन्याओं को श्रृंगार कर विधिवत पूजन दर्शन किया। फिर उपस्थित सभी शिक्षकों के उपस्थिति में भोज कराया।
नवरात्रि पर्व पर स्कूल में कन्या पूजन सह भोज करने के उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक प्रभारी महेश जायसवाल ने बताया कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना बालिकाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना और सामाजिक समानता का संदेश देना है वर्तमान समय में स्कूल बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं दे रहा है।बल्कि बच्चों के समग्र नैतिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है ऐसे में इस प्रकार का आयोजन बच्चों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गुणों का विकास कराता है।
प्राचार्य शहारुद्दीन खान के देखरेख में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान किए
कन्या भोज उपरांत स्कूली छात्र छात्राओं को मां बम्हनदाई मंदिर झिरिया कला दर्शन कराया गया। दर्शन उपरांत माता सेवा गीत बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा प्रस्तुत किया एवं मां दुर्गा के नव रूप केआकर्षक झांकी प्रस्तुत किया। उपस्थित सभी दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं एवं पंडरिया विधानसभा के विधायक भावना बोहरा ने स्कूली बच्चों के कार्यक्रम को खूब सराहा इस आयोजन को सफल बनाने में प्रधानपाठक भगत बांधकर, पवन चांदसे, शिक्षक कार्तिक राम खूंटे,विमल कुमार कोशले, शिक्षिका मंजीता सिंह राजपूत इंद्राणी साहू एवं सभी सहभागी छात्र छात्राओं ने सहयोग प्रदान किए ।