कन्यादान फाउंडेशन राजनांदगांव ने एक अनाथ व निर्धन युवती को ग्यारह हजार देकर उसके विवाह के लिए किया सहयोग

राजनांदगांव । कन्यादान फाउंडेशन द्वारा राजनांदगांव के छुरिया अंतर्गत ग्राम गेंदाटोला में कल दिनाँक 25 अप्रैल को एक अनाथ व निर्धन युवती के विवाह में ग्यारह हजार डोनेशन के साथ रोजगार हेतु 150 पैड दान किया गया।आपको बतादे की युवती के माता-पिता का स्वल्र्गवास कोरोनाकाल के दौरान हो गया था जिसके बाद एक लौती बेटी को समाज मे विभिन्न प्रकार की कुरीतियों का सामना करना पड़ा। अंततः युवती ने सामूहिक विवाह का फैसला कर समाज के साथ रहने का फैसला किया। कन्यादान फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमेश विजयवार ने बताया कि यह संस्था का 61वा एवं छत्तीसगढ़ में पहला विवाह है। जैसे ही हमे अनाथ युवती के विवाह हेतु खबर मिली संस्था ने तत्काल विवाह में 11000 राशि सहित रोजगार मुहैया कराने का फैसला लिया। संस्था छत्तीसगढ़ में बीते एक वर्ष से लगातार ग्रामीण क्षेत्रो में मासिक धर्म को लेकर महिला शशक्तिकरण हेतु कार्य कर रही है तथा संस्था के वालंटियर्स गाँव-गाँव जाकर खासकर आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित जानकारी से अवगत कर जागरूक कर रहे है।

प्रत्येक पैड से एक-एक रुपये जोड़कर किया गया दान –

गरीब महिलाओं को उच्च क्वालिटी का पैड कम दाम में उपलब्ध कर प्रत्येक पैड से एक-एक रुपये जोड़कर गरीब बहन-बेटियों के विवाह में सहयोग किया जाता है। यही कारण है कि संस्था को गरीब व अनाथ बेटी के विवाह की खबर मिलते ही बीते एक वर्ष में प्रत्येक पैड से जमा हुई 11000 कि राशि का सहयोग विवाह में किया गया।

सभी वालंटियर्स देर रात तक जुटे रहे व्यवस्था में –

सभी वालंटियर्स शाम से देर रात तक एक परिवार के रूप में व्यवस्था संभालने मे लगे रहे। अंत तक भोजन से लेकर मेहमानों की सेवा में संस्था के वालंटियर्स ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

कन्यादान फाउंडेशन के फाउंडर ऋषि सरदाना एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश यादव सहित सभी पदाधिकारीगणो ने सफल विवाह की बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।इस विवाह को सफल बनाने में जिला महिलासंघ अध्यक्ष कांति मौर्य, पैडमैन विनोद टेम्बुकर, भागवत वर्मा, मनीष टांडेकर, अभिषेक भटटाचार्य, विनय भटटाचार्य, मनीराम सिन्हा, राजू साहू,प्रमेश विजयवार एवं पैड एंजल्स खुशियाली साहू, राधिका साहू, ममता साहू, प्रभा साहू, पिंकी यादव, अंजली इत्यादि ने अपनी अहम भूमिका निभाई।