शैलदेवी महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस मनाया गया,शहीदों को किया याद

अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय में ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कारगिल युद्ध में भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की स्मृति और भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य व अदम्य साहस को समर्पित था। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्या, और संकाय सदस्यों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए भावपूर्ण देशभक्ति गीत, भाषण और कविता पाठ साथ मे कई विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के इतिहास, कैप्टन विक्रम बत्रा, मनोज कुमार पांडे जैसे शूरवीरों के बलिदान और ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता पर अपने विचार रखे।

प्राचार्य नेअपने संबोधन में विद्यार्थियों को कारगिल विजय दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि “26 जुलाई केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे वीर सैनिकों के त्याग, समर्पण और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। आज की युवा पीढ़ी को इन वीर सपूतों से प्रेरणा लेकर देश के विकास और सुरक्षा में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम के अंतिम चरण में
समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अंत में, दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘जय हिंद’ के बुलंद नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।