पाटन में मनाया जाएगा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस, स्वामी आत्मानंद चौक पर होगा आयोजन


पाटन। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जुलाई दिन रविवार दोपहर 12:00 से स्वामी आत्मानंद चौक पर कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर देश के वीर शहीद सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन अखिल भारतीय पुर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन की ओर से किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर पाटन नगर के समस्त नगर वासीयो को सादर आमंत्रित किया जा रहा है ।प्रशासनिक अधिकारी,कॉलेज के प्रिंसिपल, स्कूल के प्रिंसिपल और सामाजिक कार्यकर्ताओं सादर आमंत्रित किया गया है। श्रद्धांजलि सभा दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा। देश के वीर शहीदों को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा। 1 घंटे का उद्बोधन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के पश्चात प्रसाद वितरण एवं जलपान की व्यवस्था किया गया है।
अखिल भारतीय पुर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन की ओर से समस्त नगर वासियों को हमारे देश के वीर शहीद सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह व निवेदन किया जा रहा है।