पंडरिया।ब्लाक के ग्राम पंचायत कारीमाटी में सरपंच सहित सभी 10 वार्ड में ग्रामीणों ने निर्विरोध पांच चुन लिया है।इसके लिए ग्रामीणों ने नामांकन के दौरान गांव की बैठक की। जिसके पश्चात सरपंच व सभी 10 वार्डो में पंच के एक-एक नाम का चयन किया।इसके लिए ग्रामीणों की सोच है कि गांव में एकता की भावना रहे।साथ ही एकजुटता के साथ ग्राम का विकास हो सके।ग्रामीण ..ने बताया कि गांव के सभी लोगों ने मिलकर गांव के विकास के लिए सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चुनने का निर्णय लिया है।ग्रामीण प्रभुराम,अंतुराम,चैतराम व बलराम यादव ने बताया कि महात्मा गांधी के पंचायती राज के सपनो को साकार करेंगे।उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन के बात में गांव के महिलाओं के शशक्तिकरण को प्रकाशित करने की दिशा में कार्य करेंगे। गांव के बडे बुजुर्गों का मानना है कि चुनाव के दौरान लोगों में आपसी मनमुटाव होता है,साथ ही आपसी विवाद और अनावश्यक खर्च होते हैं।इसके चलते निर्विरोध पंच और सरपंच चुनने का निर्णय किया है।
सभी चयनित प्रतिनिधि महिला-कारीमाटी में निर्विरोध चुनाव में एक अनोखी बात यह रही कि सभी चयनित पंच एवं सरपंच महिला हैं।ग्रामीण महिला
शक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी वार्डों में महिलाओं को चुना है।ग्राम पंचायत में सरपंच पद महिला के लिए आरक्षित हुआ था,जिसके बाद सभी पंच को भी ग्रामीणों ने महिलाओं का निर्विरोध चुनाव किया है।
शासन से प्रोत्साहन राशि मिलेगी-ग्राम पंचायत में सरपंच व सभी पंच निर्विरोध चुने गए हैं।शासन द्वारा निर्विरोध चुनाव पर ग्राम पंचायत को विकास हेतु पांच लाख रुपये का प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का नियम है।कारीमाटी में सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं जिसके चलते पंचायत को प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा।
