पाटन। ग्राम पान्हदा अ में कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भक्त माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज में एकता एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकार शामिल हुए। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकार, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकार तथा सरपंच चंद्रिका साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नंदलाल साहू, मधुकांता साहू, गायत्री साहू, टिका राम साहू सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन पूरे उत्साह और धार्मिक वातावरण में संपन्न







