पाटन।
क्षेत्र के ग्राम तर्रा निवासी कशिश अग्रवाल ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कशिश के पिता विनोद अग्रवाल ने बेटी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन का यह परिणाम है।
कशिश वर्तमान में ग्राम सांकरा स्थित एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत है। उसकी इस सफलता से विद्यालय और गांव का नाम रोशन हुआ है। परिजनों और शुभचिंतकों ने कशिश को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।







