अर्जुनी।पौसरी में आयोजित फाग गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य गीता डोमन वर्मा ने भगवान राधा-कृष्ण के छायाचित्र की पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में कुल दस फाग मंडलियों ने भाग लिया। पूरे आयोजन का मंच संचालम किशोर वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में फाग
मंडली कौशलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें दस हजार रुपए एवं कप प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर श्री राम फाग मंडली रावत रही, जिसे सात हजार रुपए एवं कप दिया गया। तीसरा स्थान श्री कृष्ण फाग मंडली अकोली को मिला, जिसे पांच हजार रुपए एवं कप प्रदान किया गया। इसके अलावा चौथा पुरस्कार फाग मंडली मटीया को मिला।