स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में आज होगा कवि सम्मेलन, सेलूद में शाम 6 बजे से अमर क्लब मजार चौक में होगा आयोजन


पाटन। ग्राम सेलूद में अमर क्लब मजार चौक में आज 18 जून को शाम 6 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम पंचायत सेलुद के उपसरपंच चंचल यादव ने बताया की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद में सुरता कार्यक्रम के तहत कवि कविता पाठ करेंगे। मंच संचालन डॉक्टर रमाशंकर सोनी करेंगे। कवि गण रघुनाथ देशमुख कुम्हारी, बिसरू राम कुर्रे पहांदा, यशवंत सूर्यवंशी जांजगीर चांपा, नंदलाल यादव कुम्हारी, चिंता मणि साहू उरला शामिल है।