शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वैशाली नगर  भिलाई की छात्रा कु. कविता साहू को राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आने का मिला आमंत्रण



पाटन। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वैशाली नगर – भिलाई की छात्रा कु. कविता साहू को राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आने का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। स्कूल इनोवेशन मेराथन में शाला की अटल टिंकरिंग प्रभारी श्रीमती रीतू हांडा के मार्गदर्शन में शाला की अंजलि चौहान व कविता साहू द्वारा बनाये गए मॉडल का चयन देशभर से आए इनोवेटिव आईडिया में टॉप 10 में चयन हुआ। नीति आयोग, डेल टेक्नॉलॉजीस् व लर्निंग लिंक फाउंडेशन द्वारा बेंगलुरु में आयोजित चार दिवसीय इंटर्नशिप में छात्राओं का मॉडल प्रदर्शित हुआ। शाला की प्राचार्य श्रीमती संगीत सिंह बघेल व शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री आलोक जैन ने पूरी टीम को बधाई दी।