कवर्धा ब्रेकिंग : सड़क हादसा में 18 लोगों की मौत ,कई घायल

पंडरिया-ब्लाक के वनांचल क्षेत्र में कुकदूर थाना अंतर्गत नेउर से बाहपनी मार्ग पर घाटी में पिकअप पलटने से सोमवार दोपहर 18लोगों की मौत हो गई।जिसमें 17 महिला व 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं 4 लोग घायल हो गये हैं।जिन्हें कुकदूर हॉस्पिटल में इलाह के लिए भेजा गया।वाहन में कुल 35 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट से अधिक गहरे खाई में गिर गई। सभी लोग सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे तथा दोपहर को तेंदूपत्ता तोड़ कर वापस लौट रहे थे। हादसा के कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा।जिसके बाद गांव में सूचना दी।घायलों की मदद के लिए ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गांव लौट रहे थे।एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि घटना में कुल 18 लोगों की मृत्यु हुई है।वाहन में सवार सभी लोग सेमरहा गांव गांव के रहने वाले हैं।दुर्घटना का कारण का पता लगाया जा रहा है।


मृतक में 17 महिला-दुर्घटना के दौरान 18 लोगों की मृत्यु हुई है ,जिसमें 17 महिलाएं शामिल हैं।घटना में मिला बाई,टीकू बाई, सिरदारी,
जनीया बाई,मुंगिया बाई, झंगलो बाई,सिया बाई,किरण,पटोरीन बाई,धनईया बाई,प्यारी बाई,सोनम बाई,बिसमत बाई,लीलाबाई,परसदिया बाई,भारती बाई,सुंती बाई की मृत्यु हुई है।वहीं मुन्नी बाई,धान बाई,ममता बाई व गुलाब सिंह घायल हुए हैं।
जरूरत से ज्यादा सवारी भरते हैं-क्षेत्र में पिकअप वाहन में ज्यादा लोगों को भरा जाता है,इसकी कई बार खबर प्रकाशन करने के बाद भी पुलिस प्रशासन कार्यवाही नहीं करती है।नेऊर बाजार सहित आस-पास के बाजार के दिन छोटे से पिकअप वाहन में 40 से 50 लोगो को भर कर ढोया जाता है।इससे पहले भी इस घाटी में दुर्घटना हो चुकी है।