कवर्धा बना अपराध का गढ़ – नवीन जायसवाल

पंडरिया:- छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से कवर्धा जिले में अपराध में लगातार इजाफा होते जा रहा है, हत्या की घटनाएं आम बात हो गई है।
इसी सिलसिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया ने पहले रैली निकाली फिर गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला फूका! इस दौरान पुलिस के जवान और कांग्रेसियों के बीच में जमकर धक्का मुक्की हुई!


गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में गृह मंत्री विजय शर्मा का पंडरिया नगर में पुतला दहन किया गया । कांग्रेसियों ने मंच से गृहमंत्री विजय शर्मा और भाजपा सरकार को जमकर कोसा । कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हत्या,दुष्कर्म,और गुड़ागर्दी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत फैलाने का आरोप लगाया । कांग्रेस ने भाजपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का दोषी मानते हुए गृहमंत्री से इस्तीफा मांगा । प्रदर्शनकारी कांग्रेसी गांधी चौक से नारेबाजी करते हुए पुराने बस स्टैंड से होते हुए चौक पहुंचे और गृहमंत्री का पुतला फूंका ।
ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार घटनाएं हो रही है । अराजकता का माहौल है ,हत्याएं आम बात हो गई है । सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है । हम हमारे जिले में शांति चाहते हैं । दो माह में सात मर्डर हो चुके हैं । अगर गृहमंत्री से व्यवस्था नहीं सम्हाली जा रही है तो इस्तीफा दे दें । अगर घटनाओं में लगाम नहीं लगी तो ऐसे आंदोलन आगे भी होंगे ।
युवा नेता मनीष शर्मा ने कहा कि सोई हुई सरकार को जगाने के लिए ये आंदोलन किया गया है । कवर्धा के लालपुर में साधाराम यादव के हत्या का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है । अगर जल्द से जल्द लालपुर कांड का खुलासा नहीं किया गया तो हर बात पर वीडियो बनाने वाले अधिकारी के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा ।
वरिष्ठ कांग्रेसी काशीनाथ ठाकुर ने कहा कानून व्यवस्था में सुधार आना चाहिए । अभी तो शुरुआत हुई है आंदोलनों की अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो हम व्यवस्था को सुधारने के लिए ईंट से ईंट बजा देंगे लेकिन अपने जिले को अपराध का गढ़ नही बनने देंगे ।


वरिष्ठ पार्षद घनश्याम साहू ने कहा कि जल्द से जल्द साधराम यादव के हत्यारों को पुलिस सामने लाए । गृहमंत्री के घर मर्डर एक सामन्य बात होती जा रही है जो की सोचनीय है ।
पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था बना ली थी इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला फूंकने में कामयाब रहे । पुलिस के जवान आग बुझाने की कोशिश की पर कामयाब नही हुए । कार्यक्रम का संचालन रवि मानिकपुरी ने किया ।
कार्यक्रम में मंडी अध्यक्ष doman मरकाम,कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष उत्तरा दिवाकर,गुरुदत्त शर्मा,गौतम शर्मा,दिनेश कोशरिया,खोवाराम भास्कर,संजू तिवारी,पप्पू ठाकुर,अतुल बारगाह,आनंद सिंह,चंद्रभान कोशले,,तेजस्वी चंद्रवंशी,चंद्रभान टंडन,भीषण तिवारी,प्रदीप जायसवाल,विनोद यादव,राम कुमार गायकवाड,सुजीत कुंभकार, तामसकर यादव,शंकर राव,विजय मेहता,अकबर खान,शैलेंद्र गुप्ता,जीतराम चंद्रवंशी,खेमचंद चंद्रवंशी,देव चंद्रवंशी,वैभव ठाकुर,विकास देवांगन,मनोज राजपूत,अश्वनी तिवारी,अफजल खान, थलेश देवांगन,शिव गायकवाड,रोहित बर्मन,शेखर साहू, आशु साहू,सुजल ठाकुर,मनोज गायकवाड,लक्ष्मण राय,बाबूलाल साहू,अंगद शिव,धनवाराम बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।