कवर्धा : वनांचल में भीषण सड़क हादसा,पिकअप पलटने से 12 से ज्यादा लोगो की मौत की खबर,कई घायल

पंडरिया।ब्लाक के वनांचल क्षेत्र में कुकदूर थाना अंतर्गत नेउर से बाहपनी मार्ग पर घाटी में पिकअप पलटने से सोमवार दोपहर 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। अभी अधिकारिक पुष्ठि नहीं हुई है सभी आदिवासी समाज से बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट से अधिक गहरे खाई में गिर गई। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे तथा तेंदूपत्ता तोड़ कर वापस लौट रहे थे।। हादसा के कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा।जिसके बाद गांव में सूचना दी।घायलों की मदद के लिए ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई है।बताया जा रहा वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गांव लौट रहे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। क्षेत्र में इन दिनों क्षेत्र में तेंदू पत्ता तोड़ने का कार्य चल रहा है।
जरूरत से ज्यादा लोग भरते हैं-क्षेत्र में पिकअप वाहन में ज्यादा लोगों को भरा जाता है,इसकी कई बार खबर प्रकाशन करने के बाद भी पुलिस प्रशासन कार्यवाही नहीं करती है।नेऊर बाजार सहित आक्स-पास के बाजार के दिन छोटे से पिकअप वाहन में 40 से 50 लोगो को भर कर ढोया जाता है।इससे पहले भी इस घाटी में दुर्घटना हो चुकी है।