छ.ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज में केदार कश्यप पुन: सहायक निर्वाचन अधिकारी बने…..बीस अक्टुबर को केन्दीय अध्यक्ष पद पर होगा मतदान

पाटन। छ. ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को युगल किशोर आडिल राजप्रधान पाटन राज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिसमें पाटन राज के सहायक निर्वाचन अधिकारी केदार कश्यप के द्वारा आगामी 20 अक्टूबर को लोकतांत्रिक प्रणाली से होने वाले केंद्रीय अध्यक्ष चुनाव की तैयारी के संदर्भ में बूथवार आवश्यक जानकारी दिया गया ।

साथ ही पाटन राज में चुनाव अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव कराए जाने पर जोर दिया गया।बैठक को समाज के दुर्ग जिला चुनाव पर्यवेक्षक(पाटन, दुर्ग,धमधा) एवं पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा ने भी संबोधित किया।साथ ही 6 अक्टूबर समय दोपहर 12 बजे को स्वामी आत्मानंद जयंती मनाये जाने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम जनपद कार्यालय के सामने स्वामी आत्मानंद आडिटोरियम में आयोजित है।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि-भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन ) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युगल किशोर आडिल ( राजप्रधान छ. ग.म.कु.क्ष. पाटन राज) करेगे।अतिविशिष्ट अतिथि-डॉ. अजय वर्मा , (अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र मर्रा) विशेष अतिथि-सीताराम वर्मा , (पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष छ. ग.म.कु.क्ष.समाज) भूपेन्द्र कश्यप , (अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन) होंगे।

बैठक में विशेष रूप से युगल किशोर आडिल राजप्रधान, केदार कश्यप राजमंत्री, जवाहर वर्मा पूर्व राजप्रधान, राकेश आडिल युवाध्यक्ष, अरविन्द वर्मा,इन्द्र कुमार वर्मा,बिरेन्द्र बंछोर, रामचंद्र वर्मा, झाला राम वर्मा, हेमंत वर्मा, छत्तर सिंह वर्मा,मोरध्वज वर्मा, बिशेसर वर्मा, छन्नू लाल वर्मा, ईश्वर राम वर्मा,जयश्री वर्मा, काजल वर्मा,राजेश्वरी वर्मा,कामिनी वर्मा, चन्द्रहास वर्मा,सहित अन्य स्वजातीय जन शामिल हुए