पाटन। केंट इंटरनेशनल स्कूल झिट में आज हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चे , स्टाफ ने ग्रामीणों के साथ हरियाली का संदेश लेते हुवे जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने हाथ में जागरूकता का नारा लिखकर तख्ती लिए ग्राम में पर्यावरण जागरूकता नारा लगाते हुए रैली निकाली। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद सदस्य अंशु रजक मौजूद रहे। जनपद सदस्य अंशु रजक ने कहाँ की हमारे चारों ओर का वातावरण हरियाली है पर्यावरण संरक्षण का तात्पर्य है कि हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित रखे तथा उसे जीवन के अनुकूल बनाए रखें क्योंकि पर्यावरण और प्राणी एक-दूसरे पर आश्रित हैं।

अधिक जनसंख्या, जल साइंटिफिक इश्यूज, ओजोन डिप्लेशन, ग्लोबल वार्मिंग से लेकर वनों की कटाई, डिजर्टिफिकेशन और प्रदूषण तक, ये मानव जाति के लिए गंभीर खतरा हैं। पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है, खासकर तब जब डिजिटल मीडिया पर्यावरण संरक्षण के लिए क्रांति लाने की क्षमता रखता है। प्राचार्य सुश्री प्रतिभा पंड्या, स्कूल समन्वयक दुर्गेश साहू, शिक्षकगण कुंजन जानी, विमल साहू , वामेंद्र सिन्हा प्राची चंदेल , यामनी सिंह , सबा अंजुम, देवेश यादव शबीना खान दीप्ति साव, धीरज उपाध्याय समस्त छात्र छात्राओ उपस्थिति रहे।