खालसा पब्लिक स्कूल डोंगरगढ के पूर्व छात्रों ने नगर को गौरवान्वित किया


केशव साहू
शिक्षा एवं परिणाम के क्षेत्र में मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ में सदैव अग्रणी रही शैक्षणिक संस्थान खालसा पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्रों ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के प्रवेश परीक्षाओं में पुनः अपना दबदबा बनाए रखा। विद्यालय की पूर्व छात्रा नम्रता गंगबेर ने NEET- 2026 में 521 अंक अर्जित कर शासकीय मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
इसी प्रकार विद्यालय के ही पूर्व छात्र जागृत अग्रवाल ने JEE MAINS में 97%, अर्पिता सिंह बैस, इशिता नाकतोड़े ने JEE-MAINS – 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए NIT रायपुर में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
इन छात्रों की उपलब्धि से शाला परिवार गौरवान्वित हुआ। सिख एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंघ जी अरोरा, समस्त समितिगण, प्राचार्या जी एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।