जिला दुर्ग के धमधा विकासखंड अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत सामुदायिक भागीदारी से पौष्टीक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान करने की पहल के रूप में राज्य शासन द्वारा संचालित न्योता भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत आज शाला के प्रमुख दानदाता, क्लर्क (केनरा बैंक सेमरिया )श्री शत्रुहन कुमार जी द्वारा मध्यान्ह भोजन में भोजन के अतिरिक्त पोषक आहार के रूप में खीर-पूड़ी खिलाया गया. इस अवसर पर अंगना म शिक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें शाला में पढ़ने वाले बच्चों की सक्रिय माताओं की उपस्थिति रही ।


शाला की प्रधान पाठक श्रीमती कुलवंतीन चेलक द्वारा न्योता भोजन के लिए श्री शत्रुहन कुमार जी का आभार व्यक्त किया गया और शाला के शैक्षणिक सुधार में सहयोगी हेतु सक्रिय माता समूह व शाला विकास समिति का आभार व्यक्त किया गया. इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के सदस्य, सक्रिय माता समूह की माताएं, संकुल समन्वयक श्री सूर्यकांत हरदेल जी संकुल भी उपस्थित थे ।






