जिला दुर्ग के धमधा विकासखंड अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला चेटुवा में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत सामुदायिक भागीदारी से पौष्टीक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान करने की पहल के रूप में राज्य शासन द्वारा संचालित न्योता भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत आज शाला के प्रमुख दानदाता, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री भरत लाल वर्मा जी व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती अमृत देवी वर्मा जी द्वारा मध्यान्ह भोजन में भोजन के अतिरिक्त पोषक आहार के रूप में खीर-पूड़ी खिलाया गया. इस अवसर पर अंगना म शिक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें शाला में पढ़ने वाले बच्चों की सक्रिय माताओं की उपस्थिति रही. व विज्ञान दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा निर्मित गुब्बारा कार का दौड़ आयोजित किया गया. शाला के प्रभारी शिक्षक मणिकांत मरकाम व शिक्षक टुमन लाल साहू द्वारा न्योता भोजन के लिए वर्मा परिवार का और शाला के शैक्षणिक सुधार में सहयोगी हेतु सक्रिय माता समूह व शाला विकास समिति का आभार व्यक्त किया गया. इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के सदस्य, सक्रिय माता समूह की माताएं, संकुल प्रभारी ईश्वरी प्रसाद कुर्रे व संकुल समन्वयक धर्मा साहू भी उपस्थित थे.







