अंडा। ग्राम कुथरेल निवासी एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय दुर्गा मंदिर खुर्सीपार भिलाई मे पदस्थ शिक्षक खेमराज साहू को 05 फरवरी 2023 को डॉ अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, जनपथ 15, नई दिल्ली मे “कबीर कोहिनूर सम्मान 2023 प्रथम श्रेणी पुरस्कार,प्रोफेसर,व्याख्याता, शिक्षक श्रेणी का अवार्ड ,सद्गुरू कबीर आश्रम सेवा संस्थान,बड़ी खाटू,जायल (नागौर) राजस्थान के द्वारा प्रदान किया गया। कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह 2023 का आयोजन सद्गुरू कबीर साहब के 505 वां महापरिनिर्वाण अवसर पर किया गया।

जिसके मुख्यअतिथि महंत बालक नाथ जी महाराज, सांसद अलवर, मुख्य वक्ता विश्व शान्ति दूत आचार्य डॉ लोकेश मुनी महाराज, अध्यक्षता सी आर चौधरी,पूर्व केन्द्रीय मंत्री,भारत सरकार, आचार्य 1008 विचार दास महराज,कबीर समाधि ,मगहर धाम,उत्तर प्रदेश, आचार्य स्वामी पंकजकृष्ण जी महाराज, पीठाधिश्वर योग साधना केन्द्र,नई दिल्ली,महंत सुधीर दास शास्त्री महाराज,
आयोध्या धाम,उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि डॉ परवीन सोमानी,निदेशक लन्दन कौशल विकास संगठन, यूनाइटेड किंगडम , बी एल गौड़,अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ साहित्यकार,नई दिल्ली,डॉ सौरभ पाण्डेय,कुलपति, बेबीस्टोण बाईबिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, जिम्बाब्वे, रमेशचंद्र रतन,चेयरपर्सन, पीएससी रेल्वे बोर्ड, भारत सरकार,महंत नरेन्द्र साहेब,नई दिल्ली के आतिथ्य मे उत्कृष्ठ शिक्षक का सम्मान प्रदान किया गया।

इसके पूर्व भी खेमराज साहू को ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण अवार्ड 2017’ राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार 2022, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड 2019, डॉ मौलाना आजाद शिक्षा गौरव अलंकरण अवार्ड 2019, सी वी रमण साइंस एक्सपेरिमेंट टीचर अवार्ड 2019, डॉ हरिवँशराय बच्चनसाहित्य सेवा सम्मान 2020, नचिकेता बाल साहित्य सम्मान 2020, छत्तीसगढ़ शिक्षा गौरव अवार्ड 2019, मातृभाषा गौरव सम्मान 2020, आदि गुरु शंकराचार्य काव्य सम्मान 2021, नीरज स्मृति साहित्यिक सम्मान 2021, महात्मा गाँधी शान्ति सदभावना सम्मान 2021, इंटरनेशनल टीचर प्राईड अवार्ड 2021,फेस आफ इंडिया अवार्ड 2022, छत्तीसगढ़ साहित्य गौरव सम्मान 2022, कोरोना योद्धा शिक्षक पुरस्कार 2020, जैसे 500 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

खेमराज साहू को ‘ कबीर कोहिनूर सम्मान 2023’ से सम्मानित होने पर सीता राम ठाकुर,महासचिव, छत्तीसगढ़ गोंडवाना समाज,दुर्ग, शैलेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष छत्तिसगढ़ विद्यार्थि परिषद, रास बिहारी बारी,प्राचार्य मॉडल पब्लिक स्कूल,दुर्ग, भुनेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष, परिक्षेत्रिय साहू समाज,कुथरेल, प्रभा साहू, कमलेश साहू, सुनील साहू, जिला साहू समाज,दुर्ग, लीना साहू,अध्यक्ष,लोक हित सामाजिक संस्थान,दुर्ग, रेमन राज साहू, सचिव लोक हित सामाजिक संस्थान,दुर्ग, आदि ने बधाईयाँ संप्रेषित किये हैं।