अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुथरेल निवासी एवम् शासकीय माध्यमिक विद्यालय,दुर्गा मंदिर, खुर्सीपार,भिलाई नगर के शिक्षक खेमराज साहू को चित्तपावन भारत पत्रिका,सहारनपुर,उत्तर प्रदेश के द्वारा ‘ शिक्षा भूषण सम्मान-2023’ से सम्मानित किया गया है शिक्षा के क्षेत्र में पचास से अधिक नवाचार गणित,विज्ञान को सरलता से समझ विकसित करने के लिए किया गया। स्कूल के नामांकन बढाने एवं शत प्रतिशत उपस्थिति करने के लिए भी कई नवाचार किये हैं बच्चो की गनित से डर दूर करने के लिए विभिन्न कक्षा गतिविधिया को दुसरे विद्यालय द्वारा उपयोग में लाया गया।


पी एल सी, टी एल एम्,कक्षा गतिविधिया , वॉट्सएप्प ग्रुप एवं यूट्यूब चैनल मे साइंस मैथ्स ज़ोन ,कल्चर ज़ोन के द्वारा बच्चो को शैक्षणिक विषय वस्तु को सरलता से समझाया जा सकता हैं। अनुसूचित जनजाति एवम् अनुसूचित जाति के बच्चों के शिक्षा के विकास के लिए पाठ्य सामग्री एवं टाई बेल्ट प्रदान किया है। गणित एवम् विज्ञान क्लब के द्वारा मैथ्स एवं साइंस लैब कबाड़ से जूगाड़, शुन्य निवेश नवाचार के प्रयोग से निर्माण कराया गया। भारतीय दलित साहित्य अकादमी,छत्तीसगढ़ द्वारा दलित शिक्षा मे उत्कृष्ठ योगदान के लिए “डॉ मौलाना आजाद शिक्षा अलंकरण अवार्ड 2018″ से सम्मानित किया गया है साथ ही साथ नई दिल्ली मे आयोजित 45वाँ दलित साहित्यकार सम्मेलन में ” महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय फेलोशिप अलंकरण अवार्ड 2019″ से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए सांसद महासमुंद चुन्नी लाल साहू ने “कोरोना योद्धा शिक्षक पुरस्कार 2020” से कोरोना काल के समय उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किये। छत्तीसगढ़ शासन,शिक्षा विभाग के द्वारा “मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण अवार्ड 2017” एवं “राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार 2022” से महामहिम अनुसुईया उइके के कर कमलों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं शिक्षा मंत्री प्रेमसहाय सिंह टेकाम के उपस्थिति में राज भवन, रायपुर मे प्रदान किया गया।इस प्रकार अन्तर्राष्ट्रिय,राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर 500से भी अधिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

खेमराज साहू को “शिक्षा भूषण सम्मान-2023” से वर्चुअल सम्मानित करने पर सीताराम ठाकुर,महासचिव,गोंडवाना समाज छत्तीसगढ़, सुनील साहू,जिला साहू संघ,दुर्ग, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ विद्यार्थी परिषद, भुनेश्वरी साहू,उपाध्यक्ष,परिक्षेत्रिय साहू समाज,कुथरेल, पुरषोत्तम चौधरी,आमटी, नंद कुमार साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रास बिहारी बारी,मॉडल पब्लिक स्कूल,बोरसी दुर्ग, ताम लाल चौधरी,पूर्व सरपंच, निकुम, कमलेश साहू, प्रभा साहू, रेमन राज साहू,कु.लीना साहू, सुनील रायकोपन्ड,शिक्षक,खुर्सीपार आदि ने बधाईयाँ प्रेषित किये हैं।






