खेमराज यदु को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, ठेठवार यादव समाज महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव में बढ़ी सक्रियता

पाटन। ठेठवार यादव समाज महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समाज में सरगर्मी तेज हो गई है। पाटन राज के ग्राम सावनी निवासी खेमराज यदु भी प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। उनके समर्थकों के अनुसार, खेमराज यदु को छत्तीसगढ़ के विभिन्न राज और पार से समर्थन एवं सहयोग मिल रहा है।

खेमराज यदु लगातार समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजजनों से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उनके समर्थन में समाज के लोगों द्वारा एकजुटता भी दिखाई जा रही है।

खेमराज यदु ने कहा कि यदि समाज उन्हें प्रांतीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देता है, तो वे समाज को एक नई दिशा प्रदान करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज के हित में सक्रियता से कार्य करने का प्रयास करेंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों और संपर्क का दौर जारी है। चुनाव में कई प्रत्याशी मैदान में होने के कारण समाजजनों के बीच चुनाव को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।