पाटन। छ. ग.लोक सेवा आयोग (P S C) में पाटन (अटारी) निवासी खुशबू बिजौरा पिता नंदकिशोर बिजौरा को प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन हुआ है। इनकी इस सफलता पर पाटन क्षेत्र में काफी हर्ष का माहौल है। खुशबू की इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, पुरुषोत्तम कश्यप, केदार कश्यप, आर डी चौहान, संदीप कश्यप, कमल किशोर वर्मा, लीलाधार वर्मा, सहित अन्य ने हर्ष जताया है।

- May 12, 2023