पाटन की खुशी सिन्हा ने 12वीं बायोलॉजी में 92% अंक हासिल कर बढ़ाया मान


पाटन।
स्वामी आत्मानंद मेमोरियल स्कूल पाटन की छात्रा खुशी सिंहा ने कक्षा 12वीं बायोलॉजी संकाय में 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
खुशी सिंहा ग्राम केसरा के किसान पूनारद सिंहा और पूनम सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। दादा-दादी सहित सभी परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
खुशी की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों और परिचितों ने भी प्रसन्नता जताई है। सभी ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी हैं।