दो लड़कियों के बीच चले लात-घूंसे: कॉलेज परिसर में बाल पकड़कर खींचा, मारे थप्पड़, लड़कों ने किया बीच-बचाव

बालोद में दो लड़कियों के बीच कॉलेज कैंपस में ही मारपीट हो गई। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे और थप्पड़ मारा। लड़कियों को इस तरह से लड़ाई करते देख कॉलेज में पढ़ने वाले अन्य छात्र मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें अलग किया। हालांकि छात्राओं के बीच मारपीट का कारण सामने नहीं आ सका है।

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, सारा विवाद शहर के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय का है। यहां पर पढ़ने वाली दोनों लड़कियों के बीच कॉलेज परिसर में ही जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़की दूसरे के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए ला रही है। इस दौरान कुछ लड़के बीच-बचाव करते हैं तो दूसरी लड़की उसको थप्पड़ मारना शुरू कर देती है। 

लड़कों ने छुड़ाने की कोशिश की, फिर भी मारपीट करती रहीं
काफी देर तक दोनों के बीच मारपीट होती रहती है। लड़कों के छुड़ाने की कोशिश के बीच भी थप्पड़ और घूंसे लड़कियों के बीच चलते रहे। कॉलेज प्रबंधन को भी इसकी जानकारी लगी। इसके बाद टीचरों की ओर से भी उन्हें अलग करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों लड़कियां मारपीट पर उतारू थीं। बीच-बचाव करने वाले छात्र बीए फाइनल के बताए जा रहे हैं। हालांकि लड़कियां किसमें पढ़ती है, यह जानकारी नहीं मिल सकी है।