सामाजिक एकता और परंपरा के रंग में रंगा किकिरमेटा, विधायक संगीता सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में कलार समाज निपानी परिक्षेत्र की सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती भव्यता के साथ संपन्न

किकिरमेटा। कलार समाज निपानी परिक्षेत्र के तत्वावधान में परिक्षेत्र स्तरीय भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जयंती ग्राम किकिरमेटा में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक उल्लास के वातावरण में भव्य रूप से मनाई गई। आयोजन में समाज के विभिन्न गांवों से स्वजातीय बंधुओं, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने सहभागिता कर सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा रहीं, जबकि अध्यक्षता दुर्ग जिला सिन्हा समाज के जिलाध्यक्ष श्री सुरेश सिन्हा ने की।

कार्यक्रम में पाटन मंडल के मंडलेश्वर श्री रिखीराम सिन्हा, दुर्ग जिला सिन्हा समाज के महामंत्री श्री तोरण सिन्हा, पाटन मंडल महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती त्रिवेणी सिन्हा, सरपंच ग्राम पंचायत किकिरमेटा श्रीमती देवकी निषाद जी , उपसरपंच श्री संतोष सिन्हा जी , पाटन मंडल सचिव श्री सुरेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिन्हा, निपानी परिक्षेत्र के क्षेत्राधिकारी श्री प्रेमलाल सिन्हा, सेवा सहकारी समिति बेल्हारी के अध्यक्ष श्री रुपसिंह सिन्हा, निपानी परिक्षेत्र के सचिव श्री धनीराम सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष श्री सोमेश सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मंडल कार्यकारिणी सदस्य श्री खोमन सिन्हा, श्री पुनाराम सिन्हा एवं श्रीमती सुभद्रा सिन्हा की उपस्थिति रही। ग्राम प्रमुखों, युवा प्रमुखों एवं महिला प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

आयोजन के दौरान भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन देव के आदर्शों एवं स्मृति का वंदन करते हुए समाज की एकता, आपसी सद्भाव, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया। सामाजिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को समाज की गौरवशाली पहचान से जोड़ने की भावना भी आयोजन में प्रमुख रही।

वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, महिलाओं की सहभागिता और युवाओं के उत्साह ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। ग्राम किकिरमेटा में आयोजित यह जयंती समारोह सामाजिक समरसता, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।