किरण चंद्राकर बनी दुर्ग जिला ग्रामीण यूंका के उपाध्यक्ष, निर्वाचन के बाद कांग्रेस नेताओ से मिलकर जताया आभार

पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस का नतीजा घोषित किया गया , जिसमें लोहरसी पाटन निवासी किरण चंद्राकर दुर्ग जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई । युवा कांग्रेस में निर्वाचन के बाद सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान भिलाई 3 में जाकर मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल , मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर से मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित की साथ ही युवा कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके उपरांत दोपहर को पाटन विश्राम गृह में मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. आशीष वर्मा से मुलाकात कर युवा कांग्रेस में अपने निर्वाचन के लिए उन्हें मिठाई खिलाकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर पाटन विश्राम गृह में नगर पंचायत पाटन के विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजौर , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर , जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा, वरिष्ठ कांग्रेसी कमलेश नेताम , नगर युवक कांग्रेस पाटन के पूर्व अध्यक्ष दर्शन सिंह , नगर युवा कांग्रेस पाटन के अध्यक्ष नीरज सोनी , जिला युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष उमाशंकर चंद्राकर , तुषार कामरे , पाटन विधानसभा युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित महासचिव मनोज कुर्रे ,नगर युवा कांग्रेस पाटन के मुनेन्द्र राणा एवं मनोज वर्मा उपस्थित थे।