बलराम यादव
पाटन। दुर्ग जिला के पाटन जैसे छोटे से शहर में अपना काम शुरू कर आज किरण बंछोर प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर अपने काम का लोहा मनवा रही है। मुंबई जैसे बड़ी महानगरीय सिटी के बालीवुड, टीवी कलाकारों के मध्य किरण बंछोर ने अपनी ब्यूटीशियन होने की प्रतिभा दिखाई है। उन्हें पिछले दिनों प्रदेश के आराध्य ब्यूटी एसोसिएसन द्वारा आयोजित इंडियास बेस्ट अचीवमेंट आर्टिस्ट अवार्ड प्रोग्राम में बेस्ट इंडियास ब्यूटी बिजनेस एचिवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। किरण की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगो में खुशी की लहर है। किरण पाटन में ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। मिली जानकारी के मुताबिक आराध्या ब्यूटी एसोसिएसन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन सायाजी होटल रायपुर में किया गया। कार्यक्रम का संचालन काम्या पंजाबी बॉलीबुड एक्ट्रेस काव्या और खुशी बोख सोसल मिडिया डिजिटल सेलिब्रिटी द्वारा किया गया। इस मौके पर पर्ल ब्यूटी पार्लर पाटन की संचालिका किरण को इंडियास बेस्टु आर्टिस्ट बिजनेस एचिवमेंट अवार्ड काम्या पंजाबी के द्वारा प्रदान किया।








