विजेता बनकर वापस लौंटने पर किरण का जोशीला स्वागत, गोवा में आयोजित मिसेज इंडिया अर्थ केटेगरी में अव्वल रही, पाटन नगर में खुशी का माहौल

पाटन।। नगर के लिए गर्व की खबर सामने आई है…
गोवा में आयोजित राष्ट्रीय मॉडलिंग शो और मेकअप आर्टिस्ट स्पर्धा में पाटन नगर की प्रतिभाशाली किरण बंछोर ने शानदार सफलता हासिल की है…
किरण ने फैशन स्पर्धा की मिसेज इंडिया अर्थ कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर पाटन का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है…
अवार्ड जीतकर पाटन पहुंचने पर स्वामी आत्मानंद चौक में उनका भव्य और जोशीला स्वागत किया गया…
सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और मेकअप आर्ट से जुड़ी युवतियों ने फूल-मालाओं से सम्मान किया…
इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी, आतिशबाजी की गई और पूरे नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला…
किरण बंछोर की इस उपलब्धि को पाटन नगर के लिए गौरव की बात बताया जा रहा है…
उनकी सफलता से क्षेत्र की युवतियों को भी नई प्रेरणा मिल रही है।
संवाददाता बलराम यादव की रिपोर्ट






