कोलियापुरी और अण्डा धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसान कांग्रेस कंट्रोल रूम का उद्घाटन

अण्डा । छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के दुर्ग संभाग की संभाग स्तरीय आवश्यक बैठक सम्पन्न हुआ । बैठक में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रभारी राम मोहन बरुआ तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक पाण्डे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था, किसानों को हो रही परेशानियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में धान खरीदी के दौरान किसानों को आ रही समस्याओं, रकबा कटौती और धान खरीदी की निर्धारित लिमिट बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर किसान कांग्रेस कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया। इसके माध्यम से धान खरीदी के दौरान किसानों की समस्याओं एवं शिकायतों को संकलित कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। साथ ही धान खरीदी केंद्रों में किसानों के हितों की निगरानी के लिए निगरानी समितियों के गठन एवं नियुक्ति को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक के बाद कोलियापुरी धान खरीदी केंद्र एवं अण्डा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेते हुए किसानों को होने वाली परेशानियों, खरीदी प्रक्रिया और केंद्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए धान खरीदी केंद्रों में सतत निगरानी रखने, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अनुशासन समिति दुर्ग बिनु साहू दुर्ग जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुकेश कुमार चंद्राकर, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष मदन साहू, बालोद जिला अध्यक्ष जागृत सोनकर एवं खैरागढ़ जिला अध्यक्ष देवराज किशोरी ,डॉ सुनील घोष आनंदकपुर ताम्रकार, हिमांशु शर्मा, जय प्रकाश साहू, सुदर्शन अग्रवाल, लुमेश्वर पटेल, दीपक वैष्णव निकहत खान सहित किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी दुर्ग ग्रामीण जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुकेश कुमार चंद्राकर ने दी।






