सांतरा में किसान कुटीर का किया लोकार्पण, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने कहा पाटन की जनता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बारे बताना मतलब सूरज को दीपक दिखाना होगा

पाटन। ग्राम सांतरा के सेवा सहकारी समिति में किसानों के लिए बने किसान कुटीर का लोकार्पण आज किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू थे। अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, सेवा सहकारी समिति सेलूद अध्यक्ष मोरध्वज साहू, सोरम समिति अध्यक्ष संतोष वर्मा, सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष भागवत वर्मा,
कोमल चंद्राकर, व अन्य थे। सांतरा समिति के अध्यक्ष देवेश चंद्राकर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने कहा कि पाटन की जनता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बारे बताना मतलब सूरज को दीपक दिखाना होगा। भाजपा ने हमेशा किसानों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस ने जो वादा किया उसे पूरा किया है। उन्होंने शासन की योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। अन्य अतिथियों ने भी किसानो को संबोधित किया।