पाटन। खूबचंद बघेल सभागार पाटन में कृषक उन्नति योजना के तहत कृषक सम्मेलन और जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक वैशालीनगर रिकेश सेन मौजूद थे। विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लोक मणि चंद्राकर, लालेश्वर साहू, नगर पंचायत का नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले, जिला भाजपा महिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जनपद सद्स्य घनश्याम कौशिक,जनपद सद्स्य रवि सिन्हा, पोसू राम निर्मलकर, मोहन साहू थे। कार्यक्रम में किसानों के लिए स्टाल भी लगाया गया था।


मुख्य अतिथि रीकेश सेन ने कहा की मोदी की गारंटी का मतलब है पूरा होने वाला गारंटी, उन्होंने भूपेश बघेल के बारे में कहा की महिलाओं के साथ पिछले सरकार में अन्याय हुआ है। पांच सौ रुपए महिलाओं को प्रति माह देने का वादा किया था लेकिन भूपेश सरकार पूरा नहीं कर पाए। अब मोदी की गारंटी पूरी हो रही है। उन्होंने कहा की दो माह में मोदी की गारंटी पूरी होने लगी है। उन्होंने कहा की धान खरीदी का अंतर की राशि आप सबके खाते में आना शुरू हो जाएगा। जितने राशि देते है उसमे भ्रष्टाचार नहीं हो सकता। सीधे खाता में राशि आएगा। यही मोदी की गारंटी है। कोई बिचौलिया बीच में पैसा का हेर फेर नही कर सकता। उन्होंने पाटन वालो से निवेदन किया की पिछले बार विधानसभा चुनाव में विजय बघेल को ठीक से आशीर्वाद नही दिया था। अब डबल इंजन की सरकार है अब मोदी की गारंटी पूरा हो रहा है। अब सांसद के रूप में विजय बघेल को एक बार और जिताकर सांसद बनाना है। रिकेश सेन ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने ही क्षेत्र के लोगो पर विश्वास नहीं है। हिम्मत रहता तो वे दुर्ग से चुनाव लड़ते, वे यहां से भागकर दूसरे जगह पर चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी भी दिया।
197 करोड़ पाटन ब्लॉक के किसानों के खाते में राशि डाला गया
विधायक रिकेश सेन ने बताया की आज मुझे खुशी हो रही है की मुझे मुख्यमंत्री जी ने किसानों की सेवा के लिए यहां भेजे है। उन्होंने बताया की आज पाटन ब्लॉक के 197 करोड़ रुपए किसानों के खाता में डाली गई। इस अवसर पर एसडीएम दीपक कुमार निकुंज, तहसीलदार उत्तम कुमार ध्रुव, होरीलाल देवांगन, केवल देवांगन, सरपंच निर्मल जैन, सुरेश साहू, हरिशंकर साहू, संतराम कुंभकार, विनय चंद्राकर, कुणाल शर्मा, दामोदर चक्रधारी, केशव बछोर, मिथलेश शुक्ला, रोशन शर्मा , कुंती प्रसाद वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी, लिखेश वर्मा, मनीष साहू, मुकेश मधरिया, प्रमेश साहू, साहू, योगेश वर्मा, युवराज बेस, उदय देशमुख, कीर्ति लता वर्मा, अनिता वर्मा, हुलसी साहू, सोनल शर्मा प्रकाश चंद्राकर सहित अन्य मौजूद है।






