पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम में भक्तिन माता राजिम जयंती का आयोजन किया गया था। प्रदेश साहू संघ द्वारा प्रतिवर्ष समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाता है। पाटन ब्लॉक के पत्रकार किशन हिरवानी को पत्रकारिता एवं रक्तदान के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के भक्तिन माता राजिम सम्मान से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विधायक संदीप साहू,प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू के हाथों सम्मानित किया गया।
श्री हिरवानी को भक्तिन माता राजिम सम्मान मिलने पर पूर्व मंत्री रामशिला साहू,पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू,हस्तशिल्प बोर्ड पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष खिलावन साहू,प्रदेश सलाहकार रमेश साहू, जिला अध्यक्ष नन्द लाल साहू,तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू,पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू,दिलीप साहू,धनराज साहू,खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू,किशोर साहू,डॉ सुरेश साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू,सरिता साहू,उषा साहू, गायत्री साहू,गोपेश साहू,विमला साहू,हरिशंकर साहू,रिंकी साहू,पारखत साहू,कमलेश साहू,मनीष साहू,अर्जुन साहू,शशिभूषण साहू,लालजी साहू,रविशंकर साहू, टेसराम साहू,कल्याण साहू,दुलेश्वर साहू, ज्योतिप्रकाश साहू,सहित अन्य ने बधाई दी है।