सिन्हा समाज के भवन में बनेगा किचन शेड, मुख्यमंत्री की अनुशंसा से 15 लाख रुपए स्वीकृत, भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू


पाटन। छग डडसेना कलार सिन्हा समाज के पाटन स्थित सामाजिक भवन में किचन शेड का निर्माण होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के लोगो की मांग पर 15 लाख रुपए स्वीकृत किया है। किचन शेड निर्माण के लिए आज भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर रिखी राम सिन्हा , तोरण लाल सिन्हा, गजानंद सिन्हा, गोपेंद्र सिन्हा, कपिल सिन्हा, चोवा राम सिन्हा, लाला राम सिन्हा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।