पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के फिजियोथेरेपी सेंटर में घुटनों एवं कमर दर्द से पीड़ित एक गरीब महिला शांति पति रामचरण (ग्राम छाटा निवासी) को डॉ. बी. कठौतिया (बीएमओ) और डॉ. हिना लहरे (फिजियोथेरेपिस्ट) के द्वारा नी ब्रेस (Knee Brace) और लम्बर बेल्ट (Lumbar Belt) प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में बीईटीओ (BETO) बी. एल. वर्मा, चंद्रकांता साहू और बीपीएम (BPM) पूनम साहू उपस्थित थे।







