अंडा। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोड़िया के दोनों स्कूल शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कोड़िया को श्रीमती योगिता चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सभापति दुर्ग द्वारा स्मार्ट टीवी एवं साउंड सिस्टम प्रदान किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती योगिता चंद्राकर ने कहा कि इस स्मार्ट टीवी से स्कूल के बच्चे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधि को मनोरंजक तरीके से अब सीख सकेंगे, इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि राकेश हिरवानी उपाध्यक्ष जनपद दुर्ग व तीर्थ कुमार चंद्राकर, कोड़िया स्कूल के प्राचार्य श्रीमती नीलमनी उज्जवने, सेवानिवृत शिक्षक जगदीश दीपक, सरपंच खुमान निषाद, उपसरपंच कुलेश्वर चंद्राकर, पूर्व सरपंच राजू लाल, पूर्व उपसरपंच चंद्रकुमार चंद्राकर, मलेश निषाद, यादवेन्द्र साहू, प्रधान पाठक सुधा रॉय, शिक्षकगण सुरेश देवांगन, रश्मि मेहता, जागेश्वरी वर्मा, तारिणी रंगारी पूर्व प्रधान पाठक आरती साहू और कोड़िया के नागरिकगण शामिल हुए।







