कोरवा महिला की संदिग्ध हालत में मौत, लगातार हड़िया, शराब का नशा करने की आदि थी महिला, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

रिपोर्टर- चंद्रभान यादव

जशपुर। कुनकुरी में एक पहाड़ी कोरवा महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है । मृतिका चेंगो बाई कुनकुरी से लगे लोटापानी की थी। जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार को हड़िया और शराब के नशे में थी और नशे की हालत में ही शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। मृतिका के पति ने बताया कि वह गुरुवार से खाना नहीं खा रही थी। वह लगातार शराब पीने की आदी थी। बिना खाना खाए वह लगातार शराब और हड़िया का सेवन कर रही थी।

शुक्रवार को 4 बजे जब वह घर आया तो देखा कि उसके नाक में चोट लगी हुई और वह मृत अवस्था में पड़ी। पति का कहना है कि अधिक नशे की हालत में वह मुंह के बल पत्थर पर गिर गई होगी, जिसके चलते उसके नाक में चोट लगने से मौत हुई होगी।