ग्राम चिंगरी में कोसरिया मरार (पटेल) समाज ने श्रद्धा से मनाई माँ शाकम्भरी जयंती मनाई गई




अंडा। कोसरिया मरार (पटेल) समाज, चिंगरी के तत्वाधान में माँ शाकम्भरी जयंती समारोह का आयोजन  पटेल भवन, चिंगरी में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 09 बजे कलश यात्रा से हुई, जिसमें समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कलश यात्रा के पश्चात माँ शाकम्भरी की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
            इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्र के  जनपद सदस्य श्रीमती बेला यादव, अध्यक्षता  बलदीप साहू, बाला राम साहू, श्रीमती कमरोधीन पटेल, विशेष अतिथि पटेल समाज के रेखलाल पटेल, दव्वा पटेल, पुनित पटेल, कवंल सिंह पटेल, संतोष पटेल, विष्णुपटेल, शंकर पटेल, हरिकांत पटेल, रूपराम पटेल, एकानन्द पटेल, जयपाल पटेल, भूनेश्वर पटेल,घनश्याम पटेल, ताराचंद पटेल, महेन्द्र पटेल, मुक्तानंद पटेल, पुरूषोत्तम पटेल, लिकेश्वर पटेल, अनिल पटेल, रमेश पटेल, रोशन पटेल, शम्भु राम पटेल, गामन पटेल सहित समाज के वरिष्ठजनों ने माँ शाकम्भरी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अन्न, शाक और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी बताया। वक्ताओं ने कहा कि माँ शाकम्भरी की आराधना से समाज में सुख-समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारा बना रहता है। कार्यक्रम में कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।