कोटवार ने किसान के जमीन पर किया कब्जा, बिना अनुमति के पेड़ो की कर दी कटाई, एसडीएम से की शिकायत

पाटन। कुर्मीगुण्डरा के कृषक  देवघर साहू ने  ग्राम कोटवार द्वारा खसरा नं.293 का जमीन अधिग्रहण और खसरा नं.324 ग्राम कोटवार शासकीय पट्टा कि जमीन से 10 नग बिना अनुमति पेड़ कटाई के अलवा शासकीय जमीन अतिक्रमण कि शिकायत एसडीएम पाटन से की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया है कि उनके नाम से खसरा नं. 293 में दर्ज जमीन जिसमें उसका कब्जा था जिसको ग्राम कोटवार तोरणदास मानिकपुरी पिता पुरूषोत्तम दास मानिकपुरी द्वारा उनके बिना उपस्थिति के बिना सीमांकन आदेश के उनके खेत में मेड तोड कर कब्जा कर लिया। साथ हि ग्राम कोटवार के नाम अंबटित जमीन खसरा नं. 324 में लगे हरे भरे वृक्ष को बिना अनुमा लिये काट कर पार्यावरण क्षति पहुचाने का काम किया है। ग्राम कोटवार द्वारा बिना शासकीय अनुमति लिए पेड़ काटना और बिना सीमांकन आदेश के जमीन अधिग्रहण करना अनुचित है।उक्त कार्य के अलवा उनके द्वारा शासकीय जमीन को अतिक्रमण कर खेत बनाया जा रहा है। ग्राम कोटवार द्वारा नियम के विरूद्ध किये जा रहे कार्यों की जांच करा कर शक्त कार्यवाही करने की मांग की है।