नगरी/सिहावा,बेलरगांव।कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा शुक्रवार को बेलरगांव तहसील मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में कोटवार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकत्र हुए और शासन प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया कोटवारों ने अपनी प्रमुख मांगों में राजस्व विभाग में नियमित,संवलियन न्यूनतम 15 हजार रुपए मासिक पारिश्रमिक नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता झूठे आरोपों के आधार पर की जाने वाली कार्रवाई पर रोक और अनावश्यक बेगारी बंद करने जैसे मुद्दे शामिल किए। संगठन के सदस्यों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगे लंबित है लेकिन अब तक उचित समाधान नहीं हो पाया है।

धरना प्रदर्शन के दौरान कोटवार संघ के अध्यक्ष श्यामलाल सोनवानी एवं सभी कोटवारों ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से कोटवार संघ के अध्यक्ष श्यामलाल सोनवानी, सचिव तीरथ कुलदीप, उपाध्यक्ष चम्पालाल सोनवानी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कुलदीप, सदस्यगण कंवरलाल ,रवि कुमार, जितेंद्र मोतीराम ,गोविंदराम, विष्णु राम ,मोहनलाल, राकेश, कुलदीप ,टिकेश्वर ,गोकुल दास, भागवत ,पंचुराम, अमृतलाल, माधव कुलदीप, सुरेश कुमार कुलदीप, हरबंस लाल ,वकील दास, दिनेश्वर ,गणेश दास ,मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार ,लताबाई ,गिरजा बाई, रायमोतिन , विमला बाई, पुष्प लता, श्यामलाल ,तीरथ राम, चंपालाल, ओम प्रकाश ,चंद्रपाल भंवर सिंह, हीराबाई सहित बेलर तहसील क्षेत्र के समस्त कोटवार संघ के सदस्य उपस्थित थे बड़ी संख्या में।







