नगर के कृपेन्द्र ने राज्य भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया


पंडरिया-नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में किया गया। जिसमें पंडरिया नगर के निवासी कृपेन्द्र तिवारी ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जो गरियाबंद जिले में सहायक संचालक, आदिम जाति के रूप में पदस्थ हैं। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों से जिला स्तर से विजित प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार की राशि एक लाख रुपये (₹1,00,000) भी उन्हें प्राप्त हुई। “मेरा भारत, विकसित भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।