छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने कृष्णा वर्मा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सहायक शिक्षक फेडरेशन दुर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए प्रमोट कर प्रांतीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है। कृष्णा वर्मा जी को प्रांतीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला दुर्ग के अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, ब्लॉक इकाई पाटन अध्यक्ष चेतन सिंह परिहार, ब्लॉक इकाई दुर्ग अध्यक्ष युवराज बेलचंदन, ब्लॉक इकाई धमधा अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, अनिल थर्वाणी, राजकुमार बघेल मोहन यादव,विनोद देवांगन,मिलेश्वर देशमुख,चंद्रशेखर साहू,टेकेश्वर प्रसाद यदु,भागेश देवांगन,ऋषी कुमार यादव आदि सहायक शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।