पंडरिया।नगर से सटे ग्राम कुबा खुर्द में बने एनीकट में दरारे पड़ गई है तथा एनीकट के सपोर्ट में बने कंक्रीट धसक रहे हैं।जबकि अभी इस एनीकट से पानी सिंचाई हेतु नहर-नाली का काम शुरू नहीं हुआ है।नहर-नाली बनने से पहले एनीकट जर्जर होते जा रहा है।तात्कालीन भाजपा सरकार द्वारा 2015 में इस एनीकट के लिए 6 करोड़ 44 लाख रुपये स्वीकृत किये थे।


जिसके बाद जून 2016 में उक्त एनीकट का निर्माण पूरा हुआ था।जिसके कुछ महीने बाद ही एनीकट में दरारें आ गई थी।आज इस एनीकट के कंक्रीट धसकने लगे हैं।यदि इसकी मरम्मत नहीं कि जाएगी तो आगामी वर्षों में बाढ़ आने पर एनीकट टूट सकता है।एनीकट के बनने से आस-पास ग्रामीणों में सिंचाई सुविधा मिलने की उत्साह थी।किन्तु नहर बनने से पहले जर्जर होता एनीकट से किसानों की उम्मीदें टूट रही है।









