पंडरिया-नगर पालिका पंडरिया में हाल ही में शामिल ग्राम कुबा खुर्द के ग्रामीणों ने नगर पालिका में नहीं जोड़ने के संबंध में विधायक कार्यालय में ज्ञापन दिया है।इससे पूर्व भी ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में ग्राम को नगर पालिका में जोड़ने पर आपत्ति दर्ज कराई थी।किन्तु किसी प्रकार कार्यवाही नहीं की गई।ग्रामीणों ने सौपे गए ज्ञापन में बताया है कि पूर्व की कांग्रेस शासन के समय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छ.ग. द्वारा नगर पंचायत पण्डरिया को उन्नयन करने के लिए दिनांक 29.05.2023 को प्रारंभिक अधिसूचना प्रकाशित की गयी थी,जिसमें ग्राम पंचायत मोतिमपुर को शामिल करने हेतु प्रस्तावित किया गया था।इस अधिसूचना में दावा आपत्ति का समय 30 मई 2023 से 15 जून 2023 तक बताया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम वासियों ने निर्धारित तिथि के अनुसार 09 जून 2023 को सभी ग्रामवासी महिला-पुरूष मिलकर कलेक्टर कबीरधाम को अपना आपत्ति दर्ज कराया था।जिस पर कलेक्टर ऑफिस में बताया गया कि आपका आपत्ति स्वीकार कर लिया गया है,आप दो दिन बाद एस.डी.एम. ऑफिस में जाकर संपर्क कर लेंगे। दो दिनों के बाद जब हम एस.डी.एम. कार्यालय में एस.डी.एम. से मिले तो उन्होने बताया कि इस संबंध में किसी तरह कलेक्टर ऑफिस कबीरधाम से कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
ग्रामीणों ने बताया है कि 06.10.2023 प्रशासन द्वारा राजपत्र जारी किया गया है, जिसमें ग्राम पंचायत मोतिमपुर को नगर पालिका पण्डरिया की सीमा होगी अंकित है। यह राजपत्र 06 अक्टूबर 2023 को आचार संहिता लगने के 2 दिन पूर्व जानबूझकर षणयंत्र के साथ प्रकाशित किया गया था।ताकि हम ग्रामवासी किसी भी प्रकार से अपने ग्राम को नगर पालिका में जुड़ने से बचने के लिए कोई भी प्रयास न कर सके।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कुबा खुर्द मोतिमपुर पंचायत का आश्रित ग्राम है,जो कि पण्डरिया मुख्य मार्ग से लगभग 3 किमी. की दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित है, हमारा ग्राम पूर्व में ग्राम पंचायत बिसेषरा का आश्रित ग्राम था जो कि अब परीसीमन के पश्चात ग्राम पंचायत मोतिमपुर का आश्रित ग्राम हो गया है। हम अपने ग्राम को ग्रामवासी एवं शासन के सहयोग से एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना चाहते हैं। जिसको देखकर और अन्य ग्राम भी सीख ले सके। इसके लिए हमग्रामवासियों ने पौधारोपण, श्रमदान कर तालाब गहरीकरण, ग्राम सौदर्गीकरण, मंदिर स्थापना, रोशनी हेतु लाईट व्यवस्था, ग्राम में साफ-सफाई की व्यवस्था ग्राम वासियों के द्वारा समिति बनाकर किया जा रहा है।ग्रामीणों ने ग्राम कुबा खुर्द को नगर पालिका में न जोड़कर पूर्व ग्राम पंचायत बिसेषरा या किसी भी ससमीपस्थ ग्राम पंचायत में जोड़ने की मांग की है।ज्ञापन देते समय मोहन सिंह ठाकुर,राजकुमार धुर्वे,रोहित धुर्वे,चूड़ामणि ठाकुर,नित्यानंद यादव,दीपक धुर्वे,उमेश सिंह ठाकुर,योगेश चंद्रवंशी,सोनू यादव सहित अनेक लोग शामिल थे।







