भाटापारा:_ संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के द्वारा धर्म नगरी भाटापारा के सरस्वती शिशु मंदिर में 2 जून से 10 जून तक संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है
इस प्रशिक्षण वर्ग में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिला विकासखंड नगर से संस्कृत प्रेमियों का धर्म नगरी जमवाड़ा लगेगा इस शिविर में संस्कृत की बारीकियां को सिखाया जाएगा ।
विशेष बात यह है कि इस संस्कृत संभाषण वर्ग में जो व्यक्ति संस्कृत का कुछ भी नहीं जानता है वह भी यहां उपस्थित हो कर संस्कृत में धारा प्रवाह रूप से बोलने में संभाषण करने में दक्षता प्राप्त कर लेंगे संस्कृत भारती एक अखिल भारत सामाजिक संगठन है जो संस्कृत को जन भाषा बनाने के लिए संगठित है संस्कृतभारती का कार्य संपूर्ण भारत सहित 28 देश में फैला हुआ है।


भाटापारा के सरस्वती शिशु मंदिर में लगने वाले यह प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश व्यापी होगा ।आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर के तमाम कार्यकर्ता लगे हुए है व्यवस्था बनाने में संस्कृत भारती के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉक्टर गोपेश कुमार तिवारी कोषप्रमुख संजय सोनी डॉक्टर नगीता सोनी जनपद मंत्री साधनादेवी जिला अध्यक्ष हरेराम साहू विद्यालय प्रमुख गंगाराम बालकेंद्र प्रमुख राजकुमारी शिक्षण प्रमुख दुर्गेश कुमार तिवारी गीतांशु प्रसन्न देवेंद्र जायसवाल आदि कार्यकर्ता लगे हुए हैं।वही
प्रशिक्षक के रूप में डॉक्टर दादूभाई त्रिपाठी डॉक्टर दिव्या देशपांडे चंद्रभूषण शुक्ला लक्ष्मीकांत पंडा डॉ राजकुमार तिवारी दामोदर प्रसाद सोनी मनीराम कौशिक राकेश तिवारी जिला शिक्षण प्रमुख रामेश्वरी साहू सहित संस्कृत के विद्वानों के द्वारा प्रतिदिन संस्कृत बोलना सिखाया जाएगा






