कुम्हारी भाजपा मंडल ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि

कुम्हारी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कुम्हारी मंडल द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष एवं कुम्हारी मंडल प्रभारी रेखराम बंछोर रहे जिन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की सोच के बारे में बताया समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनकी पहली प्राथमिकता थी, उनके जीवनी एवं एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पर मंडल अध्यक्ष राजू निषाद ने कहां कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच से।प्रेरित होकर वर्तमान मोदी सरकार द्वारा कई जन कल्याण योजना देश में चला रहे हैं चाहे वह हर घर शौचालय निर्माण हो गरीबों को पक्का मकान हो या फिर अमृत जल मिशन योजना के तहत हर घर नल कनेक्शन हो या फिर उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर चूल्हा का वितरण करना इस प्रकार की तमाम योजनाएं पंडित जी की सोच एवं उनकी परिकल्पना थी। कुम्हारी शासकीय महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि रामाधार शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया सह प्रभारी सुश्री आयुषी पांडेय, वार्ड पार्षद रागिनी निषाद, सांसद प्रतिनिधि मनोज वर्मा, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, पूर्व एल्डरमैन अनुराग गुप्ता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांसद प्रतिनिधि राम कुमार सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य तृप्ति चंद्राकर ने अपने।वक्तव्य एवं विचार को रखें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश देवांगन, कैलाश सोनकर, फिंगेश्वर साहू, श्रीमती सुनीता कुर्रे, रीता पांडेय, सुजीत यादव, पार्षद विनोद बंजारे, पार्षद ओंकार मार्कंडेय, दीपक चतुर्वेदी ,इमरान रिजवी, आशीष शुक्ला , गीता निर्मलकर, प्रणव श्रीवास्तव, डिकेश पटेल ,विजय पटेल, मनहरण साहू, दीपक साहू, सौरभ पांडेय, आलोक दुबे, मोहित पटेल, विकास सोनकर थे।
कार्यक्रम का संचालन सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष गोल्डी गोस्वामी ने किया एवं समापन दीपक चतुर्वेदी ने किया।