कुम्हारी भाजपा मंडल कार्यकारिणी घोषित, जमीनी स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं को दिया गया महत्त्व टीम में वरिष्ठ नेताओं को भी तवज्जों

राकेश कुमार
कुम्हारी
कुम्हारी भाजपा मंडल में कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर लंबे समय से हो रही इंतजार लगभग खत्म हो गई है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति एवं भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया के अनुमोदन से मंडल अध्यक्ष राजू निषाद की अनुशंसा पर कुम्हारी मंडल की कार्यकारिणी में 32 सदस्यों को स्थान दिया गया है जिसकी सूची गुरुवार को जारी की गई।

मंडल कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष 2 महामंत्री कोषाध्यक्ष सह-कोषाध्यक्ष सहित 4 संगठन मंत्री को स्थान दिया गया है। यही नही मीडिया में मजबूती से पक्ष रखने के लिए 5 कार्यकर्ताओं को मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है। बता दे कि कुम्हारी भाजपा में जड़ से जुड़े नेता छबि यादव पन्ना लाल साहू व दीपक चतुर्वेदी सुनीता कुर्रे को पार्टी ने उपाध्यक्ष जैसे अहम पद दी है। यहीं नही उच्च नेतृत्व ने जमीनी स्तर से जुड़े सदस्य को मंडल महामंत्री के रूप में शामिल किया गया है जिसमें नेता प्रतिपक्ष वार्ड 19 पार्षद लोकेश साहू का नाम प्रथम पंक्ति पर है आगामी चुनावी परिदृश्य को देखते हुए मंडल में बहुत से नए व युवा चहरें को स्थान दिया गया। जिसमें आलोक दुबे को कोषाध्यक्ष व धर्मेंद्र सिन्हा का महामंत्री पद शामिल है राजनीति में अनुभव रखने वाले थानेश्वर सोनकर को सह-कोषाध्यक्ष का पद देकर भी संगठन को मजबूती प्रदान की गई है।

पार्टी में सबसे बड़ी समस्या गुटबाजी को पाटने का भरपूर प्रयास किया गया है इनके अतिरिक्त नगर में बेहतर राजनीति अनुभव रखने वाले रामाधर शर्मा मनोज वर्मा रामकुमार सोनी अवधेश शुक्ला जैसे नेताओं को मंडल कार्यकारणी में भी स्थान दिया गया है। मंडल कार्यकारिणी में पुराने अनुभवी बेहतर राजनीति का ज्ञान रखने वाले नेताओं को भी रखा गया है जिसमें जिसमें सिद्धनाथ शुक्ला हरिदास वैष्णव अशोक दिवान महेंद्र अग्रवाल योगेश साहू माखनलाल कोसरिया पी एन दुबे संजय पांडे प्रेम लाल साहू वीरेंद्र सिंह प्रदीप गोयल रवि साहू का नाम शामिल है।

मंडल में बड़ी संख्या में सक्रिय महिलाओं को स्थान देकर कुम्हारी की राजनीति में महिला सक्रियता को बढ़ावा दिया गया है जिसमें प्रमुख रूप से संगठन मंत्री मीरा यादव व सदस्यता में स्मिता रघाटाटे राधा ठाकरे मीना वर्मा रजनी भारती सविता सोनी उर्वसी नायक रमा साहू पूर्णिमा जांगड़े का नाम शामिल है कार्यकारिणी में स्थाई आमंत्रित सदस्यों में सांसद व जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी सहित पूर्व अध्यक्षों व पार्षदों को विशेष श्रेणी में रखा गया है। कार्यकारिणी गठन को लेकर मंडल अध्यक्ष राजू निषाद ने बताया कि उच्च नेतृत्व के आदेशानुसार कुम्हारी मंडल में कार्यानुभव रखने वाले जमीनीस्तर के नेताओं को स्थान दिया गया है।