भाजपा नेताओं की हत्या को लेकर कुम्हारी भाजपा मंडल ने जताया रोष निकाली मशाल रैली बड़ी संख्या युवा भी हुए शामिल

कुम्हारी।प्रदेश के बस्तर संभाग में बीते दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं का लगातार नक्सलियों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या के विरोध में कुम्हारी भाजपा मंडल एवं युवामोर्चा द्वारा कड़ा विरोध करते हुए मशाल रैली निकाली गई। रैली सतनाम भवन गुरु घासीदास मंदिर वार्ड क्रमांक 06 से प्रारंभ होकर वार्ड 01 सत्य चौक, वार्ड 02 लट्टीबावा, पुरानी हटरी, वार्ड 03 पटेल पारा, एवं वार्ड 04 महामाया पारा होते हुए वार्ड 05 बाजार चौक, और वार्ड 07 रामनगर, वार्ड 08 शांतिनगर, एवं वार्ड 09 शिवनगर, के मध्य वार्ड 05 गायत्री मंदिर प्रांगण में समापन किया गया। रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने बताया कि बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर (टार्गेट किलिंग) जैसे हालात बनते जा रहे है उनके द्वारा वर्तमान सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की उनके द्वारा बताया गया कि यह सरकार की कानून व्यवस्था की विफलताओं को दर्शाती है मंडल अध्यक्ष राजू निषाद ने भी भाजपा नेताओं की हत्या पर रोष जताते हुए भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए आड़े हाथ लिया।

और कहा कि सरकार नक्सलियों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है जिनके परिणाम स्वरूप यह घटना घट रही है जिसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में मशाल रैली समस्त युवा मोर्चा एवं भाजपा कुम्हारी मंडल के नेतृत्व में नारेंबाजी करते हुए निकाला गया। अंत मे पुलिस अधीक्षक दुर्ग के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुम्हारी मंडल पदाधिकारी एवं भिलाई भाजपा युवा मोर्चा संगठन से अंकित यादव, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, गोल्डी गोस्वामी, सुश्री आयुषी पांडेय, सुजीत यादव, पार्षद ओंकार मार्कण्डेय, पार्षद विनोद बंजारे, पार्षद श्रीमती रागिनी निषाद, फिंगेश्वर साहू, उमाकांत साहू, दीपक चतुर्वेदी, अश्वनी देशलहरे, रीता पांडेय, तृप्ति चंद्राकर, श्रीमती गीता ठाकरे, गीता निर्मलकर, विक्की सोनी, प्रकाश जैन, ओम प्रकाश साहू, सौरभ पांडेय, हर्षित, डिकेश पटेल, दीपक साहू, राहुल वर्मा, विजय पटेल, ऋषि रात्रे, सुमित सेन, रामजी, गोविंद यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा रैली में हिस्सा लिया गया।